भारत बढ़ रहा दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने की तरफ : जगदीप धनखड़

भारत बढ़ रहा दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने की तरफ : जगदीप धनखड़
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पास कराकर महिलाओं को न्याय देने का काम किया। इस कदम से दुनिया आश्चर्यचकित है। अब लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई प्रतिनिधित्व मिलेगा।

लखनऊ। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। आज अटल जी होते तो वह देख पाते कि भारत आज दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था है। आज दुनिया हमारा लोहा मान रही है। आने वाले पांच साल में जापान और जर्मनी को हम पीछे छोड़ देंगे। उन्‍होंने लखनऊ के राजाजीपुरम में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले का रविवार को उद्घाटन किया।

हर घर में शौचालय की सोच हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पास कराकर महिलाओं को न्याय देने का काम किया। इस कदम से दुनिया आश्चर्यचकित है। अब लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई प्रतिनिधित्व मिलेगा। यह बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम है। यह आरक्षण सामाजिक न्याय का प्रतीक है। धनखड़ ने कहा कि आज की जो शासन व्यवस्था है उसकी प्राथमिकता में स्वास्थ्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। उसका महत्व आज लोगों को समझ में आ रहा है। हम स्वस्थ रहें, यह बहुत आवश्यक है। आपके अंदर कितनी भी प्रतिभा हो अगर आप स्वस्थ नहीं रहेंगे तो कुछ कर नहीं पाएंगे। स्वस्थ जीवन ही जीवन है। आपको खुश रहना है तो स्वस्थ रहें। आयुष्मान भारत, हर घर में शौचालय की सोच हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।

उन्‍होंने कहा, भारत जैसे विशाल देश में क्या हर घर में शौचालय हो पाएगा। अटल जी का सपना आज पूरा किया जा रहा है। अटल जी कहते थे कि दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे। आज अनुच्छेद 370 इतिहास हो चुका है। अन्य सभी समस्याएं हल हो रही हैं। उप राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत दुनिया को दिशा दे रहा है। जी-20 के आयोजन ने दुनिया के देशों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि अटल जी बहुत याद आते हैं। अटल जी सिद्धांतों पर अटल रहे। मैं जब केंद्र में मंत्री था, मुझे यूरोप की संसद में जाने का अवसर मिला। मुझे 15 दिनों तक अटल जी का सानिध्य मिला। भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने उप राष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Tags

Next Story