Mauganj ASI Murder: मऊगंज में हुई ASI की हत्या पर सीएम डॉ. मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा - आरोपियों पर होगा सख्त एक्शन

सीएम डॉ. मोहन यादव
X

सीएम डॉ. मोहन यादव 

Mauganj ASI Murder : मऊगंज में एएसआई की मौत के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने बताया है कि, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। बीती रात मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। इस हमले में एक नागरिक समेत ASI की मौत हो गई थी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा - "मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में दो गुटों के आपसी विवाद की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हमले में हमारी पुलिस के एक एएसआई रामचरण गौतम की जवाबी कार्रवाई में दुःखद मृत्यु हुई है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना में अन्य घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए रीवा चिकित्सालय भेजा गया है।"

"घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में धारा 163 लागू कर डीआईजी रीवा, एसपी मऊगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। एडीजी रीवा जोन मौके पर पहुंच रहे हैं, साथ ही मैंने डीजी पुलिस को मौके पर पहुंचकर पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया है। इस तरह की अमानवीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।"

मऊगंज में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। यहां अशोक कोल नाम के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हुई थी। इसके बाद से आदिवासी समाज, रज्जन दुबे नाम के व्यक्ति के परिजनों से खासा नाराज थे। लोगों का आरोप है कि, पुलिस द्वारा आरोपी को बचाने के लिए इसे हादसा बताया जा रहा है जबकि अशोक की हत्या की गई है।

आरोपियों ने सनी दुबे नाम के एक व्यक्ति को बंधक बनाया था। सनी के साथ मारपीट की गई थी। जब पुलिस सनी को छुड़ाने पहुंची तो आदिवासियों ने पुलिस के साथ जमकर मारपीट की। आदिवासियों द्वारा किए गए हमले में सनी दुबे और ASI की मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस क्या एक्शन लेगी यह देखना होगा।

DGP कैलाश मकवाना जाएंगे मऊगंज :

मऊगंज में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है ऐसा पुलिस द्वारा बताया गया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि, DGP कैलाश मकवाना मऊगंज का दौरा कर सकते हैं।

Tags

Next Story