MP Board Exam: रात 10 के बाद DJ बजाया तो होगा एक्शन, बोर्ड परिक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर ने दिए निर्देश

रात 10 के बाद DJ बजाया तो होगा एक्शन, बोर्ड परिक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर ने दिए निर्देश
X

MP Board Exam : मध्यप्रदेश। जल्द ही 10 वीं और 12 वीं में पढ़ने वाले छात्रों की बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही हैं। इसे देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर ने निर्देश जारी कर रात 10 के बाद DJ बजाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है। गुरुवार से भोपाल प्रशासन की टीम इसे लेकर अभियान चलाएगी।

भोपाल में रहने वालों के लिए यह काफी अहम है। अगर आप रात 10 बजे के बाद डीजे बजाते हुए पाए गए तो आपके खिलाफ प्रशासन एक्शन ले सकता है। एक तरफ जहां शादी का सीजन है वहीं दूसरी ओर दसवीं और बाहरवीं में पढ़ने वाले छात्रों की बोर्ड परीक्षा भी शुरू हो रही है। देर रात तक डीजे न बजाया जाए इसे लेकर भोपाल कलेक्टर ने निर्देश जारी किया है।

गुरुवार को प्रशासनिक टीम इन निर्देशों के पालन के लिए अभियान चलाएगी। देर रात डीजे की आवाज से बच्चों को पढ़ाई में परेशानी न हो इसे देखते हुए इस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें कि, दसवीं बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगी। हिंदी विषय का पेपर सबसे पहले होगा वहीं विज्ञान का पेपर सबसे आखिरी में होगा। ये परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके अलावा बाहरवीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी। इस बार 18 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे।

Tags

Next Story