भोपाल: अगले पांच साल में दोगुना होगा मध्य प्रदेश का बजट, सीएम ने इन्वेस्टर्स समिट में किया बड़ा ऐलान

अगले पांच साल में दोगुना होगा मध्य प्रदेश का बजट, सीएम ने इन्वेस्टर्स समिट में किया बड़ा ऐलान
X

अगले पांच साल में दोगुना होगा मध्य प्रदेश का बजट

Madhya Pradesh Budget : मध्य प्रदेश। अगले पांच साल में मध्य प्रदेश का बजट दोगुना हो जाएगा। इसका ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किया है। मुख्यमंत्री यादव ने इन्वेस्टर्स समिट में बताया कि, मध्य प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा -

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश का बजट आगामी पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निवेश की नई यात्रा की शुरुआत एक वर्ष पूर्व उज्जैन में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से हुई थी, जो आगे चलकर जबलपुर, ग्वालियर सहित अन्य संभागों तक विस्तारित हुई। इससे प्रदेश में निवेश को लेकर एक नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग का वातावरण बना है। इसके साथ ही देश के बड़े शहरों एवं यूके, जर्मनी और जापान में भी मध्यप्रदेश की विकास गाथा को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।"

"मध्यप्रदेश में सरप्लस बिजली, भरपूर पानी, विशाल लैंडबैंक और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं। डबल इंजन की सरकार अपने सभी निवेशकों के लिए प्रदेश में सरल और प्रभावी वातावरण उपलब्ध करा रही है। मध्यप्रदेश में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। बाबा महाकाल, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि ओरछा, दतिया, भीमबेटका और वन्य जीवों का ईको सिस्टम पर्यटकों को आकर्षिक कर रहा है।"

"प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के पहले नदी जोड़ो अभियान "केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना" के रूप में आशीर्वाद देकर मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में विकास की नई दिशा दिखाई है।"

Tags

Next Story