Himani Narwal Murder Case: हिमानी नरवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बॉयफ्रेंड ने की थी हत्या

हिमानी नरवाल हत्याकांड
Himani Narwal Murder Case : हरियाणा। हिमानी नरवाल हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। सुत्रों के अनुसार, हिमानी की हत्या उसके बॉयफ्रेंड द्वारा उसके घर पर ही की गई थी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सचिन ने ही कबूल किया है कि, उसी के द्वारा हिमानी की हत्या की गई थी। आरोपी के पास से पुलिस को मोबाईल फोन और ज्वेलरी बरामद हुई है। आरोपी सचिन बहादुरगढ़ के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी ने हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की थी। इसके बाद शव को सूटकेस में रखकर फेंक दिया गया।
बताया जा रहा है कि, आरोपी और हिमानी लंबे समय से रेलेशनशिप में थे। आरोपी ने कहा है कि, हिमानी को उनसे पैसे दिए थे। इसके बाद वो लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही थी। आरोपी के इस बयान पर पुलिस का आधिकारिक बयान आना अभी बाकि है।
हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। हरियाणा पुलिस द्वारा यह जानकारी साझा की गई थी। 1 मार्च को रोहतक में हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर हिमानी नरवाल का शव मिला था।
रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर हिमानी का शव बरामद हुआ था। पुलिस - प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं हालांकि अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
एसएचओ सांपला बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि, "हम आज (3 मार्च) सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे...हम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सब कुछ बताएंगे।"