Firecracker Factory Blast: बनासकांठा अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मारे गए मजदूरों के शव पहुंचे देवास, परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल

बनासकांठा अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मारे गए मजदूरों के शव पहुंचे देवास, परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल
X

Banaskantha Illegal Firecracker Factory Blast : मध्यप्रदेश। बनासकांठा अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मारे गए मजदूरों के शव गृह क्षेत्र देवास पहुंचा दिए गए हैं। गुजरात के बनासकांठा जिले में एक अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ था। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह आठ मृतकों के पार्थिव शरीर देवास के एक गांव में लाए गए हैं।

बनासकांठा अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मारे गए 21 में 18 लोग मध्यप्रदेश के थे। बुधवार देर रात मृतकों के शव इंदौर लाए गए। इनमें से 8 हंडिया क्षेत्र के थे और 9 मृतक देवास के थे। गुरुवार सुबह जब मृतकों के शव उनके गृह क्षेत्र लाए गए तो महिलाओं का रो - रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में इस समय मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन की देख रेख में नेमवार में नर्मदा तट पर 17 मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। देवास के रहने वाले एक व्यक्ति का शव इंदौर की मोर्चरी में है। इसके कारण अभी 17 का ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि स्वीकृत करते हुए कहा था कि, "गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।"

Tags

Next Story