भोपाल में केमिकल इंडस्ट्रियल डिजास्टर से सुरक्षा की तैयारी: NDMA और SDMA ने मिलकर की मॉक ड्रिल

NDMA और SDMA ने मिलकर की मॉक ड्रिल
X

Chemical Industrial Disaster Mock Drill In Bhopal : मध्यप्रदेश। केमिकल इंडस्ट्रियल डिजास्टर के समय कैसे बचाव किया जाए इसे लेकर भोपाल में एक मॉक ड्रिल की गई। जानकारी के अनुसार NDMA और SDMA ने मिलकर भोपाल के जवाहर स्कूल बीएचईएल में यह ड्रिल की है। कलेक्टर भोपाल द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के समय यह अभ्यास किया गया कि, रासायनिक या औद्योगिक आपदा के समय कैसे बचाव अभियान किया जाए। बढ़ते इन्डस्ट्रिलाइजेशन और सुरक्षा की दृष्टि से यह मॉक ड्रिल बेहद अहम है।

भोपाल कलेक्टर की ओर से बताया गया कि, भोपाल में जवाहर स्कूल बीएचईएल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक तत्वाधान में रासायनिक और औद्योगिक आपदा प्रबंधन के मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए यह ड्रिल बेहद महत्वपूर्ण थी। आम नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखने और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की।

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और मध्यप्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के संयुक्त तत्वाधान में, 17 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सेंट्रल पॉवर रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने रासायनिक औद्योगिक आपदा पर मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया है।

देखिए मॉक ड्रिल से जुड़ी तस्वीर और वीडियो :

Tags

Next Story