MP News: CM यादव बोले - टेंडर का भ्रम न फैलाया जाए, सरकार विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि भी देगी

CM यादव बोले - टेंडर का भ्रम न फैलाया जाए, सरकार विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि भी देगी
X

MP News : मध्य प्रदेश। कांग्रेस नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया है। सीएम यादव ने कहा कि, प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को हमारी सरकार की तरफ से दी जाने वाली स्कूटी उनकी पसंद के अनुसार इलेक्ट्रिक या पेट्रोल दी जाएगी। कुछ लोगों द्वारा टेंडर का भ्रम फैलाया जा रहा था जो पूर्णतः गलत है। हमारी सरकार लैपटॉप के पात्र विद्यार्थियों को भी शीघ्र ही लैपटॉप देगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को बुधवार 5 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूटी की सौगात दे दी थी। जानकारी के अनुसार लगभग सात हजार नौ सौ मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकुर कन्वेंशन सेंटर में विद्यार्थियों को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए गए।

सभी विद्यार्थियों को सरकार ने विकल्प भी दिया था। जो यह स्कूटर लेना नहीं चाहते हैं या जिनके पास पहले से स्कूटी हैं, उन्हें सरकार 95 हजार रुपये की राशि देगी। वहीं अगर कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहता है, तो उसे 1 लाख 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने एमपी बोर्ड 12वीं के 7,900 टॉपर्स को स्कूटी वितरित की थी। सरकारी स्कूल के छात्रों को 2023 में शुरू की गई योजना के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 1.2 लाख और पेट्रोल स्कूटी के लिए 90,000 मिले थे।

सीएम ने आगे कहा था कि, करीब 7,500 छात्रों को स्कूटी दी गई और कुल 21,000 छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा था कि, 'पूत के पाँव पालने में ही दिख जाते हैं।हर बात को इवेंट बनाना और उस इवेंट को भव्य दिखाना सिर्फ भाजपा ही कर सकती है! जितनी फ़र्ज़ी पार्टी उतने ही खोखले मुख्यमंत्री। सिर्फ 50 ही बच्चों को स्कूटी दे पाए बाकि 7850 को खोखले वादे कर दिए। मैं इस सरकार को फिर चेता रहा हूँ अगर बच्चों के साथ धोखेबाज़ी की तो उमंग सिंघार अपने प्रदेश के बच्चों के लिए शासन की नींव हिला देगा।'

उमंग सिंघार के इस बयान के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा है कि, भ्रम न फैलाएं।

Tags

Next Story