Dewas Petrol Pump Robbery: देवास के पेट्रोल पंप पर पिस्टल की नोक पर लूटपाट, CCTV में वारदात कैद
![Dewas Petrol Pump Robbery Dewas Petrol Pump Robbery](https://www.swadeshnews.in/h-upload/2025/02/13/1474348--36.webp)
Dewas Petrol Pump Robbery
Dewas Petrol Pump Robbery : मध्य प्रदेश। देवास के टोंकखुर्द में हाईवे पर लूट का मामला सामने आया है। देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में जिओ कंपनी के पेट्रोल पंप पर चार बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूटपाट की। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चारों बदमाश बन्दूक की नोक पर पेट्रोल पम्प पर मौजूद लोगों को डराते धमकाते देखे गए।
बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों का फ़ोन और नगदी छीन ली और फरार हो गए। इन बदमाशों ने देर रात पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की है। लूट की इस घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
यह जानकारी सामने नहीं आई है कि, बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से कितना नगद छीना है। बताया जा रहा है कि, चारों अपना मुंह ढककर पेट्रोल पंप में लूटपाट करने आए थे। बदमाशों के जाने के बाद कमर्चारियों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाला। ये लोग कौन थे और कहां से आए थे इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर लूटपाट करते इन बदमाशों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।