ग्वालियर के खासगी बाजार में आग: मल्टी में फायर सेफ्टी नहीं, अवैध रूप से चल रही थी धागा फैक्ट्री, आग बुझाने एयरफोर्स स्टेशन से बुलाई मदद

ग्वालियर के खासगी बाजार में आग
X

ग्वालियर के खासगी बाजार में आग

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। खासगी बाजार में एक मल्टी में इतनी भीषण आग लग गई कि, मदद के लिए एयरफोर्स स्टेशन से फायर अमले को बुलाना पड़ा। चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगाने के चलते एक के बाद एक पांच सिलेंडर ब्लास्ट हुए। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि, जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां न फायर सेफ्टी सिस्टम था न ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम। सुरक्षा चूक के आलावा इस बिल्डिंग में धागा फैक्ट्री भी अवैध रूप से चल रही थी।

बताया जा रहा है कि, आग इतनी भयावह थी कि, दूर से ऊंची - ऊंची आग की लपटें देखीं जा सकती थीं। आग लगते ही नगर निगम को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा। जब एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे तो एयरफोर्स के फायर अमले को मदद के लिए बुलाया गया। आग बुझाने की जद्दोजहद में दो कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

लोगों के घर का सामान पूरी तरह जला :

देर रात लगी आग पर नगर निगम और एयरफोर्स ने मिलकर सुबह तक काबू पाया। बिल्डिंग में रहने वाला कोई व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल नहीं हुआ है। हालांकि, इस बिल्डिंग में चल रही धागा फैक्ट्री पूरी तरह जल गई। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को तो फायर ब्रिगेड के अमले ने बचा लिया लेकिन उनके घर का सामान पूरी तरह जल गया।

आग लगने का कारण मल्टी के मालिक निर्मल सुखवानी की लापरवाही :

इस मल्टी में रहने वाले लोगों का कहना है कि, बिल्डिंग में भीषण आग लगने का कारण मल्टी के मालिक निर्मल सुखवानी की लापरवाही है। इस मल्टी में बिना कोई अनुमति के धागा फैक्ट्री संचालित है। गौरतलब है कि, इस बिल्डिंग की फायर एनओसी भी नहीं है। मुजावजे और पुलिस कार्रवाई की मांग की जा रही है।

रिहायशी धागे की फैक्ट्री चलाना नियमों के खिलाफ :

लोगों का कहना है कि, उनके पास जितना भी सामान था वह जलकर खाक हो गया है। ऐसे में उन्हें मदद मिलनी चाहिए। लोगों ने बताया कि, कलां गोपाल नाम की इस मल्टी में लोग रहते हैं ऐसे में धागे की फैक्ट्री चलाना नियमों के खिलाफ था। आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है लेकिन लोगों का कहना है कि, धागा फैक्ट्री में ज्वलनशील तत्व था इसी के चलते आग लगी होगी। समय रहते अगर लोगों को मल्टी से बाहर नहीं निकाला जाता तो हो सकता था कि, हादसा बड़ा हो जाता।

शार्ट सर्किट के कारण आग लगी :

इधर नगर निगम के कमर्चारियों का अनुमान है कि, संभवतः शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। धागे की सामग्री के चलते आग ने विकराल रूप ले लिए। इसके बाद लोगों के घर में रखे सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हो गए।

Tags

Next Story