Ladli Behna Yojana: MP की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 1.27 करोड़ लाड़ली बहने हुई मालामाल, 3,000 रुपए तक बढ़ेगी योजना की राशि

MP की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 1.27 करोड़ लाड़ली बहने हुई मालामाल, 3,000 रुपए तक बढ़ेगी योजना की राशि
X

Ladli Behna Yojana Installment : सोनकच्छ से आई MP की महिलाओं के लिए खुशखबरी

Ladli Behna Yojana Installment : मध्य प्रदेश। सोनकच्छ से आई MP की महिलाओं के लिए खुशखबरी आई है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने सोनकच्छ में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया साथ ही 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पैसे डाले।

सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपए , 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 337 करोड़ रुपए एवं 81 लाख अन्नदाताओं को किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ रुपए की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण की।

आने वाले समय में बढ़ेगी लाड़ली बहना योजना की राशि :

सीएम यादव ने इस कार्यक्रम में अपनी पूर्व की घोषणा दोहराते हुए कहा कि, 'आज लाड़ली बहनों के खाते में राशि दी गई है, आने वाले समय में बहनों को 3,000 रुपए तक की राशि दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में सीएम यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा - 'पूरे देश में झूठ बोलकर ये फेल हो रहे हैं। कांग्रेस ने सनातन के खिलाफ दुर्भावना पाल रखी है। कहते हैं हम हिन्दुओं के साथ हैं लेकिन अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने से ये शर्माते हैं। प्रयागराज ने इनका क्या बिगाड़ा है। न पप्पू गया न पप्पू की मम्मी और न ही उनकी बहन। भाजपा की 21 राज्यों में सरकार बनी है।'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में 102.50 करोड़ रुपए की लागत के 37 कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 42.34 करोड़ रुपए लागत के 16 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि, 'किसान, महिला, युवा और गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। गांव-गांव में हर हाथ को काम, हर खेत को पानी मिल रहा है। केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी। कालीसिंध, चंबल और पार्वती - तीनों नदियों का जल एक-एक करके समर्पित किया गया। याद रखें, यह सिर्फ जल नहीं, बल्कि जीवन का प्रतीक है।'

Tags

Next Story