Gwalior News: अंतिम संस्कार में पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जा मंत्री के परिवार को दी सांत्वना

X
देवेंद्र सिंह तोमर का निधन
By - Rashmi Dubey |9 Dec 2024 7:32 PM IST
Reading Time: Pradyuman singh tomar : ग्वालियर| मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर का निधन हो गया। तबीयत खराब होने पर उन्हें एंबुलेंस के जरिए ग्वालियर से हैदराबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उन्हें भोपाल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देवेंद्र सिंह तोमर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने अंतिम संस्कार में पहुंचकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल दिखाई दे रहा है। सभी राजनेताओं ने एक्स के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Next Story
