Holi 2025: तस्वीरों में देखिए सीएम आवास पर कैसी मनाई गई होली, कलाकारों गीत गाते हुए अबीर में रंगे दिखे CM मोहन यादव

तस्वीरों में देखिए सीएम आवास पर कैसी मनाई गई होली, कलाकारों गीत गाते हुए अबीर में रंगे दिखे CM मोहन यादव
X

Holi Celebration at MP CM Residence : मध्य प्रदेश। होली के अवसर पर सीएम आवास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव समेत इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद थे। सीएम आवास से सामने आई तस्वीरों में डॉ. मोहन यादव पूरी तरह अबीर से रंगे दिखाई दिए। सीएम यादव ने इस कार्यक्रम में फाग के गीत गाए और कलाकारों के साथ समां बांधा।

सीएम डॉ मोहन यादव ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - होली खुशियों का त्यौहार है, होली बंधुत्व का प्रतीक है...होली समरसता का पर्व है, होली आनंद का उत्सव है...। आज होली के मंगल पर्व पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित "होली मिलन समारोह" में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ रंगों के त्यौहार का गुलाल और गुलाब के फूलों से आनंद लिया। मेरी ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई।

"हम सभी का सौभाग्य है कि सनातन संस्कृति में ऋतुओं के आधार पर उत्सव मनाए जाते हैं। बसंत ऋतु में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रंगों का त्यौहार है होली जो आनंद का उत्सव, बंधुत्व का प्रतीक और खुशियों का पर्व है।"

देखिए तस्वीरें :

Tags

Next Story