भोपाल: "भारत में सभी मूल रूप से हिंदू" वाले बयान पर IAS नियाज खान कायम, कहा - जेनेटिक टेस्ट कर लें

भारत में सभी मूल रूप से हिंदू वाले बयान पर IAS नियाज खान कायम, कहा - जेनेटिक टेस्ट कर लें
X

IAS Niaz Khan Statement : भोपाल, मध्य प्रदेश। आईएएस नियाज खान एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने बीते दिनों एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसके बाद से बवाल मच गया। उन्होंने इस्लाम को अरब का धर्म बताते हुए कहा था कि, यहां (भारत) सभी मूल रूप से हिंदू हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, वे अपने बयान पर कायम हैं।

"इस्लाम अरब का धर्म है। यहां सभी मूल रूप से हिंदू थे" वाले अपने बयान पर आईएएस नियाज खान कहते हैं, "यह जेनेटिक है। इस्लाम मूल रूप से अरब में उभरा और बाद में मलेशिया और इंडोनेशिया सहित 57 से अधिक देशों में फैल गया। वहां के कई लोग, खासकर आदिवासी समूह, मूल रूप से हिंदू धर्म के अनुयायी थे। समय के साथ, दो प्रमुख समुदाय बने, लेकिन उनकी उत्पत्ति एक ही थी। जेनेटिक टेस्ट से पता चलता है कि सभी का संबंध भारत से है।"

नियाज खान ने एक्स पर यह पोस्ट किया था :

स्लाम तो अरब का धर्म है। यहां तो सभी हिंदू थे। हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। इसलिए भले ही धर्म अलग अलग हों लहू तो एक है। सभी एक संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। अगर जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं वे पुनर्विचार करें। सर्वप्रथम हिंदुओं को अपना भाई माने बाद में अरब को।

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब नियाज खान के इस्लाम पर दिए बयान चर्चा का विषय बने हैं। नियाज खान अक्सर ब्राह्मण, हिन्दू धर्म, धर्मान्तरण और इस्लाम जैसे संवेदनशील विषयों पर अपनी राय देते रहते हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी है जो इन्हीं विषयों से संबंधित हैं।

Tags

Next Story