छतरपुर: बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छतरपुर, 251 जोड़ों को मिलेगा आशीर्वाद

छतरपुर, मध्य प्रदेश। 26 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। आज, यहां 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह होने जा रहा है। यह आयोजन बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा कराया जा रहा है। इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होने छतरपुर आ रहीं हैं।
बागेश्वर धाम में यह छठवां सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव है। इसमें 251 कन्याओं की शादी करवाई जा रही है। इन जोड़ों में से 108 जोड़े आदिवासी समाज से हैं। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बागेश्वर धाम में लंबे समय से सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन करवाया जाता है।
बता दें कि, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने 251 जोड़ों का विवाह कराने का संकल्प लिया है। इन जोड़ों को घर - गृहस्थी का सामान और आटा चक्की भेंट के रूप जाएगी। आटा चक्की दिए जाने का उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े इन लोगों को सशक्त बनाना है। महाशिवरात्री के अवसर पर बागेश्वर धाम को सामूहिक विवाह समारोह के लिए सजाया गया है।
बीते कुछ दिनों में बागेश्वर धाम में होने वाला यह दूसरा बड़ा आयोजन है। इसके पहले यहां कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास किया गया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव और जगद्गुरु राम भद्राचार्य पहुंचे थे। कैंसर हॉस्पिटल बनाने के संकल्प के लिए पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की तारीफ की गई थी। अब वे कन्या विवाह समरोह का आयोजन कर रहे हैं। इस समारोह में देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होने जा रहीं हैं।