MP भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: धर्मेंद्र प्रधान आएंगे भोपाल, वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी रायशुमारी, होली से पहले सामने आ सकता है नाम

MP भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
MP BJP State President : भोपाल, मध्य प्रदेश। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम जल्द ही सामने आ सकता है। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं के बीच रायशुमारी तेज हो गई है। जिला अध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होना था लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते चुनाव टल गया था। अब जानकारी सामने आई है कि , केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जल्द ही मध्य प्रदेश (भोपाल) का दौरा करेंगे। इसके बाद संभवतः होली से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम सामने आ सकता है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिकारी बनाया गया है। वे जल्द ही भोपाल आकर यहां नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वरिष्ठ नेताओं की राय और मत को ध्यान में रखा जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नेता शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जातिगत समीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अब तक भाजपा द्वारा 6 सवर्ण वर्ग के नेताओं को मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। इनमें कैलाश जोशी, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभात झा, नंदकुमार सिंह चौहान, राकेश सिंह और वीडी शर्मा शामिल हैं। कुछ समाय तक शिवराज सिंह चौहान और सत्यनारायण जटिया मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे हालांकि उनका कार्यकाल बहुत कम समय के लिए था।
अरविंद सिंह भदौरिया का नाम सबसे आगे :
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया का नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे हैं। 2023 में हुआ विधानसभा चुनाव वे हर गए थे हालांकि उनकी संगठन पर मजबूत तेज है। पार्टी द्वारा उन्हें दोबारा सक्रीय किए जाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के लिए वे एक अहम उम्मीदवार हैं।
नरोत्तम मिश्रा के नाम की भी चर्चा :
ब्राह्मण वर्ग से आने वाले नरोत्तम मिश्रा भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में हैं। वे मध्य प्रदेश सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं विधानसभा चुनाव हारने के बाद वे फिलहाल पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं ऐसे में उन्हें भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। वर्तमान मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी ब्राह्मण वर्ग से ही आते हैं।
इसके अलावा बैतूल विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का नाम भी सामने आ रहा है। वे सीएम यादव और संघ के करीबी हैं। यदि भाजपा कोई चौंकाने वाला निर्णय लेती है तो संभवतः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी महिला नेता को भी दी जा सकती है। महिलाओं में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस प्रबल दावेदार हैं।