Vulture Sensest MP: विलुप्त होती प्रजाति के लिए MP नया बसेरा, जानिए मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या

MP News: मध्य प्रदेश को जल्द ही एक और महत्वपूर्ण पहचान मिलने जा रही है। टाइगर स्टेट, चीता स्टेट और लेपर्ड स्टेट के बाद अब यह वल्चर स्टेट (गिद्ध राज्य) बनने की ओर अग्रसर है। वन विभाग के निरंतर प्रयासों से राज्य में गिद्धों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी और वन विभाग की सराहना की। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले यह उपलब्धि मध्य प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।
मध्यप्रदेश बना गिद्धों के लिए सुरक्षित आशियाना
मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अब यह राज्य विलुप्तप्राय प्रजातियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। वन विभाग के सतत प्रयासों के चलते प्रदेश में गिद्धों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में अब 11,233 से अधिक गिद्ध पाए जा रहे हैं। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है।
टाइगर स्टेट, चीता स्टेट और लेपर्ड स्टेट के बाद अब मध्यप्रदेश ‘वल्चर स्टेट’ बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश की जैव विविधता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने वन विभाग और संरक्षण कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई दी।
मध्यप्रदेश सरकार निरंतर वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश विभिन्न प्रजातियों के लिए एक सुरक्षित पर्यावास बन सके।