MP News: ड्यूटी के वक्त गायब थीं ACP मैडम अनीता प्रभा शर्मा, मिली यह सजा...बना दिया रिकॉर्ड

MP News : मध्य प्रदेश। ड्यूटी के वक्त गायब रहने वाली महिला ACP अनीता प्रभा शर्मा के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। ड्यूटी के समय गैर मौजूद रहने पर दो एसीपी से दो थानों का प्रभार ले लिया गया है। मध्यप्रदेश कमिश्नरेट में पहली बार किसी एसीपी को सजा दी गई है।
दरअसल, ACP अनीता प्रभा शर्मा, महाशिवरात्रि के अवसर पर ड्यूटी से नदारद थीं। इसके बाद डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल द्वारा उनके खिलाफ एक्शन लिया गया। उनसे कोतवाली और तलैया थाना का प्रभार वापस लिया गया है। उनके पास अब श्यामला हिल्स थाने की जिम्मेदारी बची है। कोतवाली थाने का प्रभार शाहजहानाबाद ACP निहित उपाध्याय को मिली है जबकि तलैया थाने का प्रभार हनुमानगंज एसीपी राकेश बघेल को दिया गया है।
बताया जा रहा है कि, महाशिवरात्रि के दिन संवेदनशील इलाकों से शोभा यात्रा निकली थी। इस दौरान एसीपी अनीता प्रभा शर्मा ड्यूटी से गैरमौजूद थीं। जब इस बात की भनक उच्च अधिकारियों को लगी तो उनसे दोनों थानों का प्रभार ले लिया गया। इस तरह यह कमिश्नरेट द्वारा की गई सख्त कारवाई मानी जा रही है। ड्यूटी से गैरमौजूद रहने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी इसी तरह का एक्शन लिया जा सकता है।