Live

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री बोले "अशोकनगर में शोक आने से डरता है", आनंदपुर धाम में की संतों की तपस्या की प्रशंसा...

PM Modi MP Visit
X

PM Modi MP Visit

अशोकनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अशोकनगर के आनंदपुर धाम पहुंचे, जहां उन्‍होंने गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री की इस आध्यात्मिक यात्रा ने न केवल क्षेत्रवासियों में उत्साह भर दिया, बल्कि संत परंपरा और अद्वैत दर्शन के प्रति गहरी श्रद्धा का संदेश भी दिया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “यह भूमि साधारण नहीं है, यहां का कण-कण संतों की तपस्या से पावन हुआ है। हमारे संतों ने कहा है कि अशोकनगर में शोक आने से डरता है। यह वाक्य इस धरती की दिव्यता और अध्यात्म की शक्ति को दर्शाता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज की दुनिया जिन संघर्षों और संकटों से जूझ रही है, उनका समाधान भारत के अद्वैत दर्शन में है। “अद्वैत यानी द्वेष और भेदभाव से मुक्त सोच, जो मानवता को जोड़ती है, तोड़ती नहीं,” उन्होंने कहा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने परमहंस अद्वैत मत के मंदिरों में दर्शन किए, प्रमुख गुरु से भेंट की और सत्संग में भाग लिया। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आनंदपुर धाम की इस पावन धरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाएगी, बल्कि इसे वैश्विक पहचान भी दिलाएगी।”

पीएम मोदी ने अशोकनगर और आनंदपुर धाम के विकास को "हमारी जिम्मेदारी" बताया और कहा कि यह क्षेत्र कला, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से समृद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

Live Updates

  • 11 April 2025 12:04 PM

    अशोकनगर और आनंदपुर धाम का विकास हमारी प्राथमिकता: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "अशोकनगर और आनंदपुर धाम जैसे क्षेत्रों ने देश को बहुत कुछ दिया है, अब इनका विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। यह क्षेत्र कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध हैं। यहां विकास और विरासत को साथ लेकर चलने की अपार संभावनाएं हैं, और इसी दिशा में हम मध्यप्रदेश और अशोकनगर में तेज़ी से काम कर रहे हैं।"

    राम वन गमन पथ का हो रहा विकास

    पीएम मोदी ने आगे कहा, "एमपी सरकार अभी से उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियों में जुटी है। हम पूरे देश में राम वन गमन पथ का विकास कर रहे हैं, जिसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा मध्यप्रदेश से होकर गुजरता है। एमपी पहले से ही अजब और गजब है, और इन योजनाओं से उसकी सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।"

    2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    प्रधानमंत्री ने कहा कि "हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है, और हमें पूरा विश्वास है कि हम इस संकल्प को अवश्य पूरा करेंगे।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि "विकास की दौड़ में कई देश अपनी संस्कृति और परंपराओं से कट गए, लेकिन भारत की विशेषता यही है कि हम अपने मूल को सहेजते हुए आगे बढ़ते हैं। हमारी संस्कृति ही हमारे सामर्थ्य की आधारशिला है।"

  • 11 April 2025 11:59 AM

    इसी महान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूज्य अद्वैतानंद जी महाराज ने अद्वैत ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने इस गूढ़ दर्शन को इतना सरल और सहज बना दिया कि सामान्य व्यक्ति भी उसे समझ सके और अपने जीवन में उतार सके।" - पीएम मोदी

     

  • 11 April 2025 11:58 AM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत ऋषियों, मनीषियों और संतों की पुण्यभूमि है। जब-जब देश और समाज किसी कठिन दौर से गुजरता है, तब कोई न कोई महापुरुष इस धरती पर अवतरित होकर समाज को नई दिशा देता है। पूज्य स्वामी अद्वैतानंद महाराज जी के जीवन में भी हमें यही प्रेरणा मिलती है।"

    उन्होंने आगे कहा, "जैसे एक समय में आदि शंकराचार्य ने अद्वैत दर्शन के गूढ़ ज्ञान को सरल रूप में प्रस्तुत किया था, उसी परंपरा की झलक आज स्वामी अद्वैतानंद जी के कार्यों और उपदेशों में देखने को मिलती है।"

  • 11 April 2025 11:56 AM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आनंदपुर धाम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "यह वह भूमि है, जिसका हर कण संतों की तपस्या से पवित्र हुआ है। यहां परमार्थ केवल एक भावना नहीं, बल्कि परंपरा है। सेवा का संकल्प यहां मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। ऐसी पावन धरती साधारण नहीं हो सकती।

    उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज मुझे बैसाखी और श्री गुरु महाराज जी के अवतरण दिवस के पावन उत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।"

  • 11 April 2025 11:37 AM

    हमारा भारत ऋषियों, मनीषियों और संतों की धरती है: PM

Tags

Next Story