Sarkari Naukari: सरकारी नौकरियों में प्रमोशन से युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता, तीन साल में निलेंगी 2 लाख भर्ती

Sarkari Naukari
X

Sarkari Naukari

Sarkari Naukari : भोपाल। मध्यप्रदेश में आठ साल के लंबे इंतज़ार के बाद सरकारी अधिकारियों में प्रमोशन का ऐलान हो गया है। इससे प्रदेश के चार लाख से ज़्यादा कर्मचारियों को फायदा होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे कर्मचारी ऊपर के पदों पर जाएंगे, नीचे के पद खाली होंगे, जिससे करीब दो लाख नई भर्तियों का रास्ता खुलेगा।

सरकार ने फैसला किया है कि इन पदों को अगले तीन साल में भरा जाएगा। प्रमोशन की प्रक्रिया के साथ-साथ भर्ती की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इस पूरे काम पर नज़र रखने की ज़िम्मेदारी मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव संजय दुबे को सौंपी गई है।

खाली पदों की लिस्ट तैयार :

प्रदेश में काफी समय से भर्तियाँ ठप पड़ी थीं। नई भर्तियाँ न होने की वजह से हर स्तर पर पद खाली होते गए। काम पर असर पड़ता देख सरकार ने संविदा और आउटसोर्सिंग के ज़रिए कर्मचारियों का इंतज़ाम किया। फिर 2023 के विधानसभा चुनाव में बेरोज़गारी का मुद्दा गरमाया तो शिवराज सरकार ने एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती शुरू की, जिसमें से 70 हज़ार से ज़्यादा पूरी भी हो गईं।

अब मोहन सरकार ने इस सिलसिले को आगे बढ़ाया और तीन साल में ढाई लाख भर्तियों का वादा किया। इसके लिए सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग ने सभी विभागों से खाली पदों की रिपोर्ट माँगी, जिसमें प्रमोशन से खाली होने वाले पद भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी पात्र कर्मचारियों को ऊँचे पदों का चार्ज दिया गया है। जैसे ही इन्हें औपचारिक प्रमोशन मिलेगा, पद खाली घोषित होंगे और भर्ती शुरू होगी।

बजट पर बढ़ेगा बोझ :

इससे सरकार का खर्चा भी बढ़ेगा, खासकर वेतन, भत्ते और पेंशन पर। अभी यह खर्च बजट का 27% है, जो 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा हो सकता है। इसलिए भर्तियाँ धीरे-धीरे होंगी। 2026-27 और 2027-28 में हर साल एक-एक लाख पदों पर भर्तियाँ होने की योजना है। वित्त विभाग ने भी विभागों को इसी हिसाब से तैयारी करने को कहा है। ये भर्तियाँ राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के ज़रिए होंगी।

कुल मिलाकर, यह कदम कर्मचारियों के लिए राहत और युवाओं के लिए नौकरी का मौका लेकर आया है।

Tags

Next Story