MP News: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का विवादित बयान, कहा...लोग BJP को वोट नहीं देते लेकिन गेहूं लेने सबसे पहले
![राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का विवादित बयान, कहा...लोग BJP को वोट नहीं देते लेकिन गेहूं लेने सबसे पहले राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का विवादित बयान, कहा...लोग BJP को वोट नहीं देते लेकिन गेहूं लेने सबसे पहले](https://www.swadeshnews.in/h-upload/2025/02/07/1469116-soft-shadow-2025-02-07t150617637.webp)
Karan Singh Verma Controversial Statement : मध्य प्रदेश। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का एक बयान काफी चर्चा में है। सीहोर के ग्राम धामंदा में मंत्री करण सिंह वर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां उन्होंने अजीब सा बयान दे दिया। मंत्री ने खुले मंच से कहा कि, 'ये लोग BJP को वोट नहीं देते लेकिन गेहूं लेने सबसे पहले आ जाते हैं। वोट देते समय इन्हें न जाने पाकिस्तान की माता आ जाती है।'
जानकारी के अनुसार राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा धामंदा में शहीद नायक जितेंद्र कुमार की प्रतिमा का अनावरण और शहीद स्मारक का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में ही एक जनसभा का आयोजन किया गया था। मंत्री करण सिंह वर्मा ने भाजपा को वोट न देने वालों पर इसी कार्यक्रम में तंज किया।
मंत्री कारण सिंह वर्मा ने कहा, "ये लोग BJP को वोट नहीं देते लेकिन गेहूं लेने सबसे पहले आ जाते हैं। वोट देते समय इन्हें न जाने पाकिस्तान की माता आ जाती है। भइया ये देश आपका है। कोई भी वर्ग का व्यक्ति हो वह हिन्दुस्तानी है। हम किसी को छांटते नहीं हैं। हम देश के लिए काम करते हैं। भाजपा ने अब्दुल कलाम साहब को देश का राष्ट्रपति बनाया था।
मंत्री कारण सिंह वर्मा ने इसके पहले भी कई बार विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान का कई कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है।