Rewa Rape Case: पति के सामने हुआ था महिला से गैंगरेप, जीतू पटवारी ने जंगलराज बताकर सरकार को घेरा

Jabalpur Rape Case
X

Jabalpur Rape Case

Rewa Rape Case : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 21 अक्टूबर को एक नवविवाहिता महिला के साथ पांच लोगों ने गैंग रेप किया। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने पति के साथ पिकनिक स्पॉट पर गई थी। इस मामले में पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में सरकार को घेरते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि, "मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जी को एक नया विभाग बना देना चाहिए, ‘जंगलराज विभाग।"

रीवा मुख्यालय की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हिमाली पाठक ने पीटीआई को बताया कि महिला की हाल ही में शादी हुई थी। पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि, उसका और उसके पति का गुढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर एक फव्वारे के पास झगड़ा हुआ था। बाद में, पांच लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने यह भी कहा कि, 'उसका यौन उत्पीड़न करने वाले पांच लोगों में से एक के हाथ और छाती पर टैटू हैं। इस मामले की सूचना 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस को दी गई और एफआईआर दर्ज की गई। किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से कांग्रेस सरकार पर हमलावर है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो दिन तक यह मामला दबाए रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपियों ने महिला से बलात्कार का वीडियो भी बना दिया था। इस वीडियो को दिखाकर आरोपियों ने धमकी दी कि, किसी से कुछ न कहे। गौरतलब है कि, यह घटना उस समय हुई जब रीवा में निवेश को आकर्षित करने के लिए उद्योग सम्मेलन चल रहा था जिसमें मुख्यमंत्री और उद्योगपति शामिल हुए थे।

Tags

Next Story