Shahdol News: सीमेंट से लदे मेटारोड वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो मजदूरों की मौत

Accident
Shahdol News : मध्य प्रदेश। शहडोल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, सीमेंट से लदा मेटारोड वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सीमेंट से लदा मेटारोड वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया इसके चलते दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मामला शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां चकौड़िया गांव में शुक्रवार दोपहर यह हादसा हुआ है। यह वाहन जैतपुर स्थित गोदाम से सीमेंट लेकर खमीदोल जा रहा था। ड्राइवर समेत वाहन पर कुल पांच लोग थे।
जब वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा तो दो मजदूर वाहन के नीचे दब गए। अन्य दो मजदूर इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए हैं। इनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस द्वारा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी इसके बाद पुलिस एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल पहुंची। पुलिस द्वारा वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच जारी है।