MP News: बजट सत्र में उज्जैन सिंहस्थ जमीन के स्थायी अधिग्रहण का मुद्दा उठाने पर भाजपा विधायाक को शो- काज नोटिस

भाजपा विधायाक चिंतामणि मालवीय
X

भाजपा विधायाक चिंतामणि मालवीय

MP News : मध्यप्रदेश। बजट सत्र में उज्जैन सिंहस्थ जमीन के स्थायी अधिग्रहण का मुद्दा उठाने पर भाजपा विधायाक चिंतामणि मालवीय को शो- काज नोटिस दिया गया है। चिंतामणि मालवीय रतलाम के आलोट से विधायक हैं। उन्होंने बातज सत्र में सिंहस्थ जमीन के स्थायी अधिग्रहण का मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार को घेरा था। केंद्रीय नेतृत्व को जब यह जानकारी मिली तो विधायाक चिंतामणि मालवीय को नोटिस थमा दिया गया।

बताया जा रहा है कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में चिंतामणि मालवीय से कहा गया है कि, उनके ताजा बयान से पार्टी की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। उन्हें इस मामले में अपना जवाब 7 दिन के अंदर देना होगा।

रायसेन के आलोट से विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा था कि, उज्जैन सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद। उन पर पूरे उज्जैन को अभिमान है लेकिन आज उज्जैन का किसान बहुत परेशान है। पहले किसानों की जमीन सिंहस्थ के लिए 3 से 6 महीने के लिए अधिग्रहित की जाती थी लेकिन अब उन्हें स्थायी अधिग्रहण का नोटिस मिल रहा है। पता नहीं वे कौन से अधिकारी हैं जिन्होंने विचार रखा स्पिरिचुअल सिटी का। स्पिरिचुऐलिटी (आध्यात्मिक्ता ) शहर में नहीं होती। वह तो त्याग करने वाले लोगों में होती है। कंक्रीट की बिल्डिंग बनाकर आध्यात्मिक शहर नहीं बनाया जा सकता।

Tags

Next Story