Rewa: आखिर क्यों कांग्रेस के सीनियर नेता अजय सिंह ने की रीवा का नाम 'समदड़िया' रखने की मांग

आखिर क्यों कांग्रेस के सीनियर नेता अजय सिंह ने की रीवा का नाम 'समदड़िया' रखने की मांग
Rewa : मध्य प्रदेश। बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में कांग्रेस के सीनियर नेता और सात बार के विधायक अजय सिंह ने रीवा शहर का नाम बदलने की मांग रख दी। उनकी इस मांग के कई मायने निकाले जाए रहे हैं। रीवा का नाम बदलने की खबर राजनीतिक गलियारों में इस समय चर्चा का विषय बन गई है।
इसके पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई गांव के नाम बदलने का ऐलान किया है। अब कांग्रेस के सीनियर नेता ने भरे सदन में रीवा का नाम बदलने की मांग रख दी है। विधायक अजय सिंह ने रीवा का नाम समदाड़िया करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि, सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
कांग्रेस के सीनियर विधायक अजय सिंह ने क्यों की रीवा का नाम बदलने की मांग :
बताया जा रहा है कि, विधानसभा से पांचवें दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस MLA अभय मिश्रा ने सतना पॉलिटेक्निक की जमीन समदड़िया बिल्डर्स को देने का मुद्दा उठाया। इस पर अभय सिंह ने कहा कि, रीवा का एक - एक व्यक्ति कह रहा है कि, रीवा का नाम बदलकर समदड़िया कर दिया जाए। रीवा के री-डायवर्सिफिकेशन से कोई परेशानी नहीं है लेकिन जिस तरह से समदड़िया समूह को रीवा में सुविधाएं और फेवर दिया जा रहा है यह गलत है और सभी को इससे दिक्कत है।
विधायक अजय सिंह सात बार के विधायक हैं। वे मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में उनके द्वारा उठाया गया समदड़िया समूह का मुद्दा और रीवा का नाम बदल देने की मांग अब चर्चा में हैं।