औरंगजेब को लेकर अबू आजमी की टिप्पणी: शुरू हो गया बवाल, दर्ज हुई शिकायत, शिवसेना बोली - उन्हें भारत में रहने का हक नहीं

शुरू हो गया बवाल, दर्ज हुई शिकायत, शिवसेना बोली - उन्हें भारत में रहने का हक नहीं
X

औरंगजेब को लेकर अबू आजमी की टिप्पणी

महाराष्ट्र। औरंगजेब को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कुछ ऐसा कह दिया है कि पूरी मुंबई गर्म हो गई है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को लेकर गलत हिस्ट्री दिखाई जा रही है। औरंगजेब ने बहुत से मंदिरें बनवाए हैं। आप बनारस जाकर देखेंगे कि, एक पंडित की बच्ची से जब उनका ही एक सिपहसलार शादी करना चाहता था तो उन्होंने उस सिपहसलार को दो हाथियों के पैर में बांध कर मार दिया और फिर उन पंडितों ने उनके लिए एक मस्जिद बनवाकर दिया वहां पर। ये गलत हिस्ट्री दिखा रहे हैं। औरंगजेब को मैं एक क्रूर शासक नहीं मानत।

हिंदू-मुस्लिम एंगल देने की कोई जरूरत नहीं :

औरंगजेब को लेकर अपने बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आज़मी ने यह भी कहा कि, "उस समय के राजा सत्ता और संपत्ति के लिए संघर्ष करते थे लेकिन यह धार्मिक नहीं था। उसने (औरंगजेब ने) 52 साल तक राज किया, और अगर वह वाकई हिंदुओं को मुसलमान बना रहा था - तो सोचिए कितने हिंदुओं ने धर्म परिवर्तन किया होगा। अगर औरंगजेब ने मंदिर तोड़े थे, तो उसने मस्जिदें भी तोड़ी थीं...अगर वह हिंदुओं के खिलाफ होता, तो 34% हिंदू उसके साथ नहीं होते, और उसके सलाहकार हिंदू नहीं होते... इसे हिंदू-मुस्लिम एंगल देने की कोई जरूरत नहीं है। यह देश संविधान से चलेगा, और मैंने हिंदू भाइयों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा है।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 299, 302, 356(1) और 356(2) के तहत मामला दर्ज कराया है। नरेश म्हास्के ने आरोप लगाया कि मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले अबू आजमी के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए :

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के खिलाफ औरंगजेब पर दिए गए बयान को लेकर मामला दर्ज कराने वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन पहुंचे सांसद म्हास्के ने कहा, "अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। औरंगजेब जिसने हजारों हिंदू मंदिरों को नष्ट किया, महिलाओं पर अत्याचार किया, छत्रपति संभाजी महाराज पर क्रूरतापूर्वक अत्याचार किया, वह देश के खिलाफ था, उसने हमारे देश को लूटा...हमारे नेता एकनाथ शिंदे ने आज सुबह ही मांग की है कि उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। आज हम यहां उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने आए हैं।"

Tags

Next Story