असम में 47 सीटों के लिए मतदान जारी, 2 बजे तक हुआ 45 फीसदी मतदान

X
By - स्वदेश डेस्क |27 March 2021 2:43 PM IST
Reading Time: गुवाहाटी। असम विधानसभा (विस) की 126 में से 47 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले हैं। लगभग सभी इलाकों में मतदान प्रक्रिया रफ्तार पकड़ ली है।
चुनाव आयोग की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार दोपहर 02 बजे तक लगभग 45.24 फीसद मतदान होने की जानकारी मिली है। चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित क्षेत्रवार आंकड़ों में मुख्य रूप से-
- बिश्वनाथ- 48.05 फीसद
- बोकाखात- 48.30 फीसद
- चराईदेव- 51.92 फीसद
- ढकुआखाना- 45.70 फीसद
- धनसिरी- 41.70 फीसद
- धेमाजी- 46.50 फीसद
- डिब्रूगढ़- 32.17 फीसद
- गोहपुर- 45.33 फीसद
- गोलाघाट- 45.98 फीसद
- जोनाई- 42.70 फीसद
- जोरहाट- 48.43 फीसद
- कलियाबर- 53.34 फीसद
- लखीमपुर- 42.88 फीसद
- माजुली- 51.70 फीसद
- मार्घेरिटा- 42.39 फीसद
- नगांव- 48.63 फीसद
- नाजिरा- 41.00
- सदिया- 51.94 फीसद
- शिवसागर- 51.41 फीसद
- शोणितपुर- 51.35 फीसद
- तिनसुकिया- 41.32 फीसद
- तिताबर- 46.51 फीसद
Next Story