चरणजीत चन्नी समय खत्म होने के बाद करते रहे प्रचार, चुनाव आयोग ने दर्ज कराया केस

X
By - स्वदेश डेस्क |19 Feb 2022 5:13 PM IST
Reading Time: चंडीगढ़। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का समय खत्म हो गया था। लेकिन वह मानसा में कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के लिए डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे। आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को इसकी शिकायत की गई।मानसा के रिटर्निंग अफसर जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। प्र चार जारी रखने के चलते उसके आधार पर शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
Next Story