जानिए मनीष तिवारी ने क्यों कहा, कांग्रेस स्टार प्रचारक बनाती तो हैरानी होती

X
By - स्वदेश डेस्क |5 Feb 2022 10:57 AM
Reading Time: चंडीगढ़। कांग्रेस प्रवक्ता एवं आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इस सूची में उनका नाम होता तो शायद उन्हें हैरानी होती।
उल्लेखनीय है कि मनीष तिवारी कांग्रेस की प्रथम पंक्ति के नेता रहे हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी ही लीडरशिप को कई मुद्दों पर घेरने के कारण हाशिए पर हैं।कांग्रेस द्वारा पंजाब व अन्य प्रदेशों में हो रहे चुनावों के मद्देनजर गत दिवस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मनीष तिवारी का नाम नहीं है। इसे लेकर मीडिया से बातचीत में मनीष तिवारी ने कहा कि सूची में उन्हें अपना नाम नहीं देखकर कोई हैरानी नहीं हुई। अलबत्ता अगर उनका नाम इस सूची में होता तो शायद उन्हें हैरानी होती।
Next Story