कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 23 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात अपने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के भतीजे स्मित सिंह को अमरगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी सूची में भोवा (आरक्षित) सीट से जोगिंदर पाल, बटाला से अश्वनी शेखड़ी, खदूर साहिब से रमनजीत सिंह सिक्की, नकोदर से नवजोत सिंह धइया, बंगा (आरक्षित) से त्रिलोचन सिंह, खरार से विजय शर्मा टिंकू, समराला से राजा गिल, साहनेवाल सीट से विक्रम बाजवा, गिल (आरक्षित) से कुलदीप सिंह, जगराओं (आरक्षित) से जगतार सिंह जग्गा, फिरोजपुर ग्रामीण (आरक्षित) से आशू बंगड, गुरू वर सहाय सीट से विजय कालरा, फजिल्का सीट से दविंदर गुबाया को टिकट मिला है।
इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने मुक्तसर से करन कौर, कोटकपुरा से अजयपाल सिंह संधू, जयतू (एससी) से दर्शन सिंह दिलवान, सरदूलगढ़ से बिक्रम सिंह मोफर, दिर्बा (एससी) से अजैब सिंह रातोल, सुनाम से जसविंदर सिंह धिमान, मेहल कालां (एसी) से हरचंद कौर, डेरा बस्सी से दीपेंद्र सिंह ढिल्लों और शुतराना (आरक्षित) सीट से दरबारा सिंह को टिकट दिया है। पंजाब में कांग्रेस अबतक कुल 117 में से 109 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। बाकी बचे 8 नामों की घोषणा बाकी है।