डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को मिली पैरोल, 30 दिन के लिए जेल से बाहर आया

X
By - स्वदेश डेस्क |20 July 2023 9:32 AM
Reading Time: कैद के 30 महीने में उनकी यह सातवीं पैरोल है।
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की 30 दिन की पैरोल को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को सरकार ने पैरोल की सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद यह मंजूरी दी। वे पैरोल पर बागपत जिला के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहेंगे। उन्हें सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। हरियाणा सरकार की सिफारिश पर बरनावा आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
आगामी 15 अगस्त को डा. राम रहीम सिंह इंसा का जन्मदिन भी है। जेल जाने के बाद यह पहला मौका होगा जब वे अपना जन्म दिन अनुयायियों के बीच मनाएंगे। अब से पूर्व उन्हें इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में उनकी यह सातवीं पैरोल है।
Next Story