मुख्यमंत्री धामी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

X
By - स्वदेश डेस्क |10 May 2022 8:12 AM
Reading Time: देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन किये। आज वे चंपावत से हेलिकॉप्टर द्वारा देहरादून लौट रहे थे। लेकिन पंतनगर पहुंचने पर अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इस कारण उनके हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग पंतनगर में करनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक आज करीब 11 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। फिर बारिश भी शुरू हो गई। उस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हवाई मार्ग से देहरादून जा रहे थे। आंधी और तेज बारिश के कारण उनके हेलीकॉप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी पंतनगर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पंतनगर एनेक्सी में रुके हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद हैं।
Next Story