मणिपुर में कांगपोकपी जिला में फायरिंग, ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों की मौत

इंफाल। मणिपुर में हथियारबंद लोगों के हमले में ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना के बाद सेना और असम राइफल्स के जवानों ने अपराधियों की घेराबंदी के लिए अभियान तेज कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मणिपुर में मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों की सीमा पर कांगुई इलाके में इरेंग और करम वैफेई के बीच स्थित गांव में कुछ बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया। सशस्त्र बदमाशों के घात लगाकर किए गए इस हमले में ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्य मारे गए। मृतकों की पहचान पोनलेन के सतन्यो तुबोई, के पोनलेम के नगामिनलुन लोवम और लैंगकिचोई के नगामिनलुन किपगेन के रूप में हुई है। मृतक कुकी समुदाय से थे।
इस घटना के बाद भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवानों ने गांव पर हमला करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।