पंजाब में प्रचार छोड़ वैष्णो देवी पहुंचे नवजोत सिद्धू , रद्द हुए कार्यक्रम

X
By - स्वदेश डेस्क |2 Feb 2022 8:48 AM
Reading Time: चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री चेहरे की लड़ाई लड़ रहे नवजोत सिद्धू प्रचार बीच में छोड़ वैष्णो देवी रवाना हो गए हैं। सिद्धू आज सुबह वैष्णो देवी गए। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिद्धू ने दस कार्यक्रमों अथवा जनसभाओं को रद्द कर दिया है।
वह गुरुवार की शाम वहां से लौट सकते हैं। नवजोत सिद्धू पहले भी कई-कई दिनों तक वैष्णो देवी मंदिर में बैठकर भक्ति करते रहे हैं। इस बार सिद्धू ऐसे मौके पर वैष्णो देवी गए हैं जब पंजाब में चुनाव प्रचार शीर्ष पर है और पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने के लिए वोटिंग शुरू कर दी हे।
Next Story