पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन

X
By - Naveen |29 March 2019 11:43 AM IST
Reading Time: जम्मू। पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने सुबह जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर को निशाना बनाकर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी थी।
Next Story