चंदन गुप्ता हत्याकांड: NIA कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, तिरंगा यात्रा के दौरान भड़के दंगे में 28 लोग हैं दोषी

Chandan Gupta Murder Case
Chandan Gupta Murder Case : लखनऊ, उत्तरप्रदेश। कासगंज चंदन गुप्ता हत्याकांड में लखनऊ NIA कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराया है। हालांकि, सबूतों के अभाव में 2 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इस मामले में करीब 7 सालों तक चली लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी माना है। 3 जनवरी को अदालत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोषियों को सजा सुनाएगा।
दरअसल, 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी वसीम, नसीम और सलीम समेत 117 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में SIT ने 24 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
आज कोर्ट का फैसला :
अदालत ने 28 आरोपी दोषी करार दिया था जबकि 2 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी करते हुए सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज अदालत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए दोषियों को सजा सुनाएगी।
बता दें कि, चंदन गुप्ता की हत्या के बाद कासगंज में तीन दिन तक कर्फ्यू लगा रहा था। इस घटना ने सांप्रदायिक सौहार्द पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। पीड़ित परिवार इस फैसले पर नजर बनाए हुए हैं।