कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी
अंशू ने कहा कि 16 फरवरी को वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फ़रवरी को अमेठी पहुंचेगी।

लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी को रायबरेली होते हुए लखनऊ पंहुचेगी। राहुल गांधी लखनऊ में रात्रि विश्राम करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं, छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय उत्तर प्रदेश में घटाया है। 22 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, यात्रा 16 से 21 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। पहले 26 फरवरी तक रहना था।

अंशू ने कहा कि 16 फरवरी को वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फ़रवरी को अमेठी पहुंचेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा, अमेठी लोकसभा के गौरीगंज पहुंचेगी, जहां पर राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगें। उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ से यात्रा 21 फ़रवरी को उन्नाव पहुंचेगी। उन्नाव शहर और शुक्लागंज होते हुए कानपुर में प्रवेश करेगी यात्रा, कानपुर से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचकर 21 फरवरी को ही मध्यप्रदेश में यात्रा प्रवेश करेगी।

Tags

Next Story