केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के हाथ की कठपुतली - मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे विदेशी ताकतों की कठपुतली बताया है। उन्होंने राहुल गांधी से भी सवाल पूछा कि वह ये बताएं कि विदेशियों से पैसा लेकर मोदी जी को पीएम बनने से रोकने के लिए कौन सी साजिश है?
मौर्य ने आरोप लगाया कि अमेरिकी डीप स्टेट भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और बदलती वैश्विक स्थिति से घबरा गया था। इसके चलते, सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस पर 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए गए,
#WATCH लखनऊ: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "पहले राहुल गांधी ये बताएं कि विदेशियों से पैसा लेकर मोदी जी को पीएम बनने से रोकने के लिए कौन सी साजिश है? जहां तक कांग्रेस, बसपा और सपा के लोग एक दूसरे से कुछ… pic.twitter.com/yS60ajM3s6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति और सामर्थ्य से दुनिया परिचित हुई है। अमेरिकी डीप स्टेट भारत की बदलती तस्वीर और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था से घबरा गया था। सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस पर 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए गए, लेकिन फिर भी श्री राहुल गांधी सत्ता की चाबी हासिल नहीं कर पाए।
अब न सिर्फ देशवासियों बल्कि विदेशी ताकतों को भी समझ आ गया होगा कि कांग्रेस पर पैसा लगाना, भाजपा की सत्ता में वापसी की गारंटी है।
देश की जनता भी जान गई है कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के हाथ की कठपुतली है। इनका चरित्र भारत विरोधी है। देश की तरक्की इन्हें बर्दाश्त नहीं होती।"
केशव प्रसाद मौर्य ने देश की जनता से आह्वान किया कि वे ऐसे राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों को पहचाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग करें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की शक्ति और सामर्थ्य से दुनिया परिचित हुई है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) February 21, 2025
अमेरिकी डीप स्टेट भारत की बदलती तस्वीर और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था से घबरा गया था। सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस पर 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए गए, लेकिन फिर भी श्री…