प्रयागराज: महाकुंभ में जाम से लोग त्रस्त, शादियां हो रही कैंसिल, अखिलेश यादव बोले - श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या?

महाकुंभ में जाम से लोग त्रस्त, शादियां हो रही कैंसिल, अखिलेश यादव बोले - श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या?
X

प्रयागराज : महाकुंभ में जाम से लोग त्रस्त

Prayagraj Mahakumbh Jam : उत्तरप्रदेश। महाकुंभ में महाजाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोग कई घंटों से अपने वाहनों में कैद हैं। प्रयागराज और महाकुंभ जाने वाले रास्ते पर फंसी गाड़ियों की लंबी कतारें अव्यवस्था की कहानी चीख - चीख कर बयान कर रही हैं। प्रयागराज में आने के एंट्री पॉइंट पर वाहन रोक दिए गए हैं जिससे सीमा पर भी अव्यवस्था की स्थिति है। इस बीच खबर सामने आई है कि, शहर में भारी जाम को देखते हुए कुछ लोग अपने घरों में होने वाली शादी को भी कैंसिल हैं। परिस्थिति के मद्देनजर सपा प्रमुख सांसद अखिलेश यादव ने पूछा कि, श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या?

अखिलेश यादव ने एक्स पैर पोस्ट किया -

प्रयागराज महाकुंभ अपडेट: जाम में फँसे लोग अपने वाहनों में क़ैद घंटों से क़ैद हैं। दैनंदिनी ज़रूरतों के लिए महिलाओं तक के लिए कोई स्थान नहीं है। जो लोग रास्तों में बेसुध हो रहे हैं, उनकी देखभाल का कोई इंतजाम नहीं है। श्रद्धालुओं के मोबाइल फ़ोन की बैटरी ख़त्म हो गयी है, जिससे उनका अपने लोगों से संपर्क टूट गया है। संपर्क और सूचना के अभाव में लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है।

हालातों पर क़ाबू पाने के लिए कोई ज़िम्मेदार मंत्री या व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री तो पूरी तरह से नाकाम साबित हो ही चुके हैं साथ ही प्रयागराज से संबंधित उपमुख्यमंत्री और कई जानेमाने मंत्रीगण नदारद हैं। जिन्हें जनता के बीच होना चाहिए था वो घरों में बैठे हैं।

जो सिपाही, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी या सफ़ाईकर्मी दिनरात निष्ठापूर्वक भूखे-प्यासे डटे हैं, उनके भोजन पानी की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। अधिकारी कमरों में बैठकर आदेश तो दे रहे हैं लेकिन ज़मीन पर नहीं उतर रहे हैं।

प्रयागराज के नगरवासियों को गंदगी, जाम और महंगाई के सिवा कुछ भी नहीं मिला है। सुनने में आया है कि अब भाजपाई श्रद्धालुओं पर ही ये आरोप लगा रहे हैं कि जब पता है कि हर तरफ़ बद इंतज़ामी फैल गयी है कि तो श्रद्धालु आ ही क्यों रहे हैं। कोई प्रदेश में हादसे के मारे लोगों को अपने हाल पर छोड़कर दूसरे प्रदेश में समारोह में शामिल हो रहा है कोई विदेश चला जा रहा है, श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या?

महाकुंभ में महाजाम :

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ 2025 में कई रिकॉर्ड बने हैं। महाकुंभ में महाजाम भी देखा जा रहा है। यहां पिछले 72 घंटे से भीषण जाम देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश के सतना - कटनी बॉर्डर से 300 किलोमीटर तक लगे जाम में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। स्थिति यह हो गई कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को जनता से विशेष अपील करते हुए पुलिस - प्रशासन को जरुरी निर्देश देने पड़े।

14 फरवरी तक संगम स्टेशन बंद :

प्रयागराज जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयागराज राज संगम स्टेशन 9 फरवरी की दोपहर 1:30 बजे से 14 फरवरी की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। महाकुंभ क्षेत्र में पड़ने वाले अन्य 8 स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग और झूसी से नियमित और विशेष ट्रेनें चल रही हैं।

Tags

Next Story