UP Crime News: रिटायर्ड ADM राजेन्द्र कश्यप की सिर कुचलकर हत्या, गेस्ट हॉउस में शव मिलने से इलाके में हड़कंप

रिटायर्ड ADM राजेन्द्र कश्यप की सिर कुचलकर हत्या
UP Crime News : कासगंज, उत्तरप्रदेश। रिटायर्ड ADM राजेन्द्र कश्यप का शव उनके ही गेस्ट हाउस में खून से लथपथ मिला है। ADM राजेन्द्र कश्यप की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुत्रों के अनुसार सिर कुचलकर राजेन्द्र कश्यप की हत्या की गई है। राजेन्द्र कश्यप छह साल पहले रिटायर हुए थे। शव मिलने के बाद आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या की संभावना को लेकर मामले की जांच तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड ADM राजेन्द्र कश्यप अकेले अपने गेस्ट हॉउस में रहते हैं। उनका परिवार उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में रहता है। सुबह - सुबह उनका नौकर घर आया तो उसने खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। यह मामला कासगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस रिटायर्ड एडीएम के नौकरसे पूछ्ताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि, राजेन्द्र कश्यप 6 साल पहले आजमगढ़ के एडीएम के पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद उन्होंने मिनाक्षी गेस्ट हाउस बनवाया था। कुछ दिन पहले इस गेस्ट हॉउस में चोरी हो गई थी। इसके बाद राजेन्द्र कश्यप यहां रहने के लिए आ गए। अब मंगलवार सुबह उनका शव खून से लथपथ हालत में मिला है। पुलिस द्वारा आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।
रिटायर्ड ADM राजेन्द्र कश्यप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है। पुलिस साक्ष्य इकठ्ठा कर जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में खुलासे करने का आश्वासन दिया गया है।