UP Bypolls: उत्तरप्रदेश में उप चुनाव के दौरान बवाल, कहीं पुलिस पर पथराव तो कहीं फर्जी वोट का आरोप

उत्तरप्रदेश में उप चुनाव के दौरान बवाल
UP Bypolls : उत्तरप्रदेश में उप चुनाव के लिए मतदान जारी है लेकिन कई क्षेत्रों में तनाव की स्थिति देखी जा रही है। कुछ क्षेत्रों में पुलिस पर पथराव हुआ है तो कहीं उम्मीदवारों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में वोटरों का ID प्रूफ पुलिस चेक कर रही है। इस बात पर वोटरों ने आपत्ति जताई है। कहा कि, ये काम निर्वाचन कर्मचारियों का है, पुलिस का नहीं। इधर पुलिस द्वारा वोटर आईडी न चेक किए जाने से कई प्रत्याशियों ने फर्जी मतदान की आशंका भी जताई है। गौरतलब है कि, चुनाव आयोग ने बीते दिनों आदेश जारी कर पुलिस को मतदाताओं की आईडी चेक करने से मना कर दिया था।
लखनऊ की करहल सीट पर मतदान जारी है। सपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि, बूथ संख्या 255 पर पोलिंग डंप करने का प्रयास किया जा रहा है। सपा का आरोप है कि, 'भाजपा द्वारा पोलिंग डंप करने का प्रयास किया जा रहा है। बूथ संख्या 405,407 पर फर्जी मतदान कराए जाने की सूचना है।'
ककरौली में भीड़ ने किया पथराव :
मुजफ्फरनगर मीरापुर उपचुनाव में भी मतदान के दौरान हंगामा हुआ है। ककरौली में भीड़ ने पथराव किया है। पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को दौड़ाया। भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं। मीरापुर में पथराव पर SSP अभिषेक सिंह ने कहा कि, ककरौली के पास कुछ लोगों ने हुडदंग किया। यहां दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। हुडदंग कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया गया है। मीरापुर में RLD प्रत्याशी मिथलेश पाल का आरोप
इधर मीरापुर में RLD प्रत्याशी मिथलेश पाल ने आरोप लगाया है कि, उपचुनाव में बाहर से लोग बुलाए गए हैं। मदरसे और मस्जिदों में लोग रोके गए हैं। असलहों के साथ बाहरी लोग आए हैं। पुलिस हमारे लोगों को भगा रही है।' मिथलेश पाल ने फर्जी वोटिंग का आरोप भी लगाया है।