30 दिसंबर से कठुआ और उधमपुर में रुकेगी वंदेभारत ट्रेन

30 दिसंबर से कठुआ और उधमपुर में रुकेगी वंदेभारत ट्रेन
कठुआ और उधमपुर में 30 दिसंबर से वंदेभारत ट्रेन रुकेगी। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अपने ट्विटर यह जानकारी पोस्‍ट की है।

कठुआ। कठुआ और उधमपुर में 30 दिसंबर से वंदेभारत ट्रेन रुकेगी। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अपने ट्विटर यह जानकारी पोस्‍ट की है। 2019 में कटरा और दिल्ली से पहली वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद से ही कठुआ और उधमपुर में भी इसके ठहराव की लगातार मांग उठ रही थी। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने लोगों की मांग को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष रखा। जिसपर पीएम नरेन्द्र मोदी ने मुहर लगा दी है। इसके लिए कठुआ और उधमपुर के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद किया है। 30 दिसंबर से दिल्ली से कटरा जानेवाली वंदेभारत ट्रेन का रोज़ाना कठुआ में स्टॉपेज होगा। इससे कठुआ और उधमपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इन यात्रियों को अब अपने गंतव्य पर समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी। वंदेभारत सबसे तेज ट्रेन हैं जो रोज़ाना दिल्ली से कटरा के लिए जाती है और दिल्ली से कटरा तक मात्र 8 घंटे में सफ़र तय करती है।

Tags

Next Story