Vastu Tips: घर में इन पक्षियों का आना होता है बेहद शुभ, पैसों से भर जाती है तिजोरी...

घर में इन पक्षियों का आना होता है बेहद शुभ, पैसों से भर जाती है तिजोरी...
X
वास्तु शास्त्र की माने तो इन पक्षियों के आने मात्र से बड़े - बड़े अटके हुए काम पूरे होते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

सनातन धर्म में देवी-देवताओं के साथ - साथ पशु - पक्षियों और पेड़ पौधों की पूजा का विधान है। वास्तु शास्त्र में भी कुछ पक्षियों का घर के आँगन या छत में बैठना शुभ बताया गया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे पाँच पक्षियों की बात करेंगे जिनका हमारे छत में आना और दाना खाना पानी पीना बेहद शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र की माने तो इन पक्षियों के आने मात्र से बड़े - बड़े अटके हुए काम पूरे होते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

तोता

वास्तु शास्त्र के अनुसार तोता का घर में बैठना धन लाभ होने का संकेत है। माना जाता है कि अगर घर में तोता आ जाए तो माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा बरसती है। शास्त्रों में तोते का संबंध भगवान कुबेर से बताया गया है। साथ ही ये कामदेव का वाहन भी है, ऐसे में तोते का दिखना आपके लव लाइफ के लिए भी बेहतर होता है।

उल्लू

सामान्यतः उल्लू को हम अशुभ मानते हैं लेकिन वास्तव में वास्तु शास्त्र में उल्लू को भी बहुत शुभ बताया गया है। उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में अग आपके घर में या घर के आस-पास उल्लू दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपके साथ बहुत जल्द कुछ शुभ होने वाला है।

चिड़िया

वास्तु शास्त्र में चिड़िया को शुभ माना गया है। इसके अनुसार यदि आपके घर में चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो यह शुभ संकेत है। इसका मतलब ये है कि आपके घर में जल्द ही खुशियां आने वाली है। चिड़िया का आना बाधा टलने का संकेत माना जाता है।

कौआ

कौआ को सनातन धर्म में पूर्वजों का प्रतीक माना जाता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार भी अगर आपको घर में कौआ आ जाए तो इसे भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा कौआ का घर में आना घर में मेहमान आने का भी संकेत होता है।

मुर्गा

वैसे तो पहले के समय में लोग मुर्गे के बांग से दिन की शुरूआत मानते थे। मुर्गे की आवाज सुनने के बाद सुबह सोकर उठते थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आपके घर के आसपास या आपके घर पर मुर्गे की आवाज सुनाई देती है, तो यह आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात का संकेत हो सकती है।

Tags

Next Story