Delhi Election Result Live Update: दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी, बीजेपी को 48 और आप को 22 सीट पर मिली जीत...

नई दिल्ली | दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल का वनवास खत्म करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है। राजधानी के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा को जबरदस्त बहुमत दिया है। चुनावी नतीजों में भाजपा 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई है।
इस चुनाव में AAP को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के दो सबसे बड़े नेता—मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया—चुनाव हार गए। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 1200 वोटों से हराया, जबकि जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कुछ देर बाद ही भाजपा ने बढ़त बना ली और बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। भाजपा की इस शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत "यमुना मैया की जय" के उद्घोष के साथ की।
पीएम मोदी ने कहा, "आज दिल्ली के लोगों में जीत का उत्साह भी है और राहत का सुकून भी। यह सुकून दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर भाजपा को समर्थन दिया, इसके लिए मैं दिल्लीवासियों को नमन करता हूं।"
दिल्ली में इस जीत के साथ ही भाजपा ने न केवल AAP का किला ध्वस्त किया, बल्कि राजधानी में अपने मजबूत जनाधार को भी साबित कर दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी, 2025 को शाम 5 बजे तक 57.7% मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप्लिकेशन के अनुसार, अंतिम मतदान 60.54% था। उत्तर-पूर्व जिले में सबसे अधिक 66.25% मतदान हुआ, जबकि दक्षिण-पूर्व जिले में सबसे कम 56.16% मतदान हुआ।
Live Updates
- 8 Feb 2025 7:55 AM IST
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा बोलीं - अपनी सीट हारने वाले हैं केजरीवाल
कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कालका जी के लोगों को रमेश बिधूड़ी पसंद आए हैं, उनकी भाषा की वजह से लोगों में गुस्सा था... मेरा मानना है कि अरविंद केजरीवाल अपनी सीट हारने वाले हैं। आतिशी को भी जबरदस्त एंटी-इनकंबेंसी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने सीएम होने के बाद भी काम नहीं किया।"
- 8 Feb 2025 7:53 AM IST
मालवीय नगर से भाजपा विधायक प्रत्याशी सतीश उपाध्याय कहते हैं, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस तरह से दिल्ली पिछड़ गई है...अब दिल्ली को भी देश के बाकी हिस्सों की तरह विकास चाहिए...दिल्ली भी पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार होते देख रही है। कमल खिलेगा...कांग्रेस और आप एक दूसरे की 'ए' और 'बी' टीम हैं, लेकिन इस बार सारे गठबंधन विफल हो जाएंगे और भाजपा सरकार बनाएगी।"
- 8 Feb 2025 7:52 AM IST
भाजपा विधायक प्रत्याशी सतीश उपाध्याय बोले - BJP बनाएगी सरकार
मालवीय नगर से भाजपा विधायक प्रत्याशी सतीश उपाध्याय कहते हैं, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस तरह से दिल्ली पिछड़ गई है...अब दिल्ली को भी देश के बाकी हिस्सों की तरह विकास चाहिए...दिल्ली भी पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार होते देख रही है। कमल खिलेगा...कांग्रेस और आप एक दूसरे की 'ए' और 'बी' टीम हैं, लेकिन इस बार सारे गठबंधन विफल हो जाएंगे और भाजपा सरकार बनाएगी।"
- 8 Feb 2025 7:46 AM IST
आतिशी बोलीं - चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे केजरीवाल
दिल्ली की सीएम और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने कहा, "यह कोई साधारण चुनाव नहीं था बल्कि अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई थी। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता अच्छाई, आप और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी होगी। वह चौथी बार सीएम बनेंगे।"
- 8 Feb 2025 7:26 AM IST
हरीश खुराना का दावा 27 साल बाद होगी भाजपा की वापसी
मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हरीश खुराना ने कहा, "जिस तरह से लोगों से हमें प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे न केवल मोती नगर बल्कि पूरी दिल्ली में भाजपा 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है... लोग समस्याओं से जूझ रहे थे... लेकिन उनके सवालों का जवाब देने के बजाय अरविंद केजरीवाल और उनका गिरोह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा था। उनकी कोशिशें विफल हो गई हैं। आज 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी होगी।"
- 8 Feb 2025 7:14 AM IST
सौरभ भारद्वाज ने किया पूर्ण बहुमत मिलने का दावा
ग्रेटर कैलाश सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, "AAP को सत्ता से हटाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन जनता का आशीर्वाद AAP के साथ है। मुझे विश्वास है कि जनता अरविंद केजरीवाल को चौथी बार सीएम बनाने जा रही है। कुछ ही दिनों में वे सीएम पद की शपथ लेंगे। हमें अलग-अलग इलाकों से जानकारी मिल रही है कि AAP को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वह सरकार बनाएगी...AAP को कम से कम 40-45 सीटें मिलेंगी।"