Gujarat Accident: डांग में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मध्यप्रदेश के 7 यात्रियों की मौत, कई घायल

Gujarat Accident
X

Gujarat Accident

Gujarat Accident : गुजरात में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर से गए तीर्थयात्रियों से भरी बस डांग जिले के सापुतारा में हादसे का शिकार हो गई। बस गहरी खाई में गिर गई जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

डांग जिले के सापुतारा के पास एक बस के खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बस में 48 यात्री सवार थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का कारण वाहन चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

डांग के डीएसपी पाटिल ने कहा, "आज सुबह 4-4.15 बजे, एक लग्जरी बस, जिसमें करीब 48 यात्री सवार थे, सापुतारा से 2.5 किलोमीटर दूर, कथित तौर पर ड्राइवर की लापरवाही के कारण 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। 48 यात्रियों में से पांच की मौत हो गई...अन्य को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। उनका इलाज चल रहा है...सभी यात्रियों को खाई से बचा लिया गया है।"

बस त्रयंबकेश्वर से गुजरात के द्वारका जा रही थी। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद चारों ओर चीखपुकार मच गई। तीर्थयात्रियों से भरी चार बस 23 जनवरी को उत्तरप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की धार्मिक यात्रा पर निकली थी। इनमें से एक बस दुर्घटना ग्रस्त हो गए है।


Tags

Next Story