Live 
Holi 2025 Live Updates: होली के अवसर पर रामलला के हाथ में धनुष की जगह सोने की पिचकारी, काशी में रंगों का त्योहार

X
By - Gurjeet Kaur |14 March 2025 8:57 AM IST
Reading Time: Holi 2025 Live Updates : देश भर में इस समय होली की धूम है। लोग अपने घरों से निकलकर एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। जुमा और होली एक साथ होने के चलते कई जगह हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरप्रदेश के संभल में कोई अप्रिय घटना न हो इसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।यहां पढ़िए देश भर में होलीउत्सव का लाइव अपडेट।
Live Updates
2025-03-14 03:27:45
- 14 March 2025 9:04 AM IST
संभल में सुरक्षा बल तैनात
उत्तर प्रदेश: संभल में सुरक्षा बल तैनात हैं। आज होली का त्यौहार मनाया जा रहा है, आज जुम्मे की नमाज भी अदा की जाएगी। संभल एसपी केके बिश्नोई के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे से पहले होली मनाई जाएगी और 2:30 बजे के बाद जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी।
- 14 March 2025 9:02 AM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ माता को लगाया गुलाल
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ माता को गुलाल का तिलक लगाया और पक्षियों को खाना खिलाया।
Next Story