Live

MP Global Investors Summit LIVE: भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में MP का होगा विशेष योगदान- गृहमंत्री अमित शाह

भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में MP का होगा विशेष योगदान- गृहमंत्री अमित शाह
X

Home Minister Amit Shah in MP Global Investors Summit 2025 : भोपाल। मध्य प्रदेश में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में इसका उद्घाटन किया। आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का समापन होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, एमपी हमारे देश की भव्य विरासत है। 2027 हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसमें मध्य प्रदेश का अहम योगदान होगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब तक सरकार के पास 30 लाख 77000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आ चुके हैं। समिट में 5000 से अधिक बी-टू-जी और 600 से अधिक b2b कार्यक्रम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि 1 साल के अंदर तीनों कानून पूरी तरह से लागू कर दिए जाएंगे।

Live Updates

  • 25 Feb 2025 12:41 PM

    राज्य सरकार और भारत सरकार मिलकर काम करे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह की कार्ययोजना सरकार ने बनाई है, इसमें से अधिकतर एमओयू जमीन पर उतरेंगे। 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य भी रखा है। मप्र की ये समिट दोनों लक्ष्यों को साकार करने में सहायक होगी। कोई एक सरकार देश का विकास नहीं कर सकती। टीम इंडिया में राज्य सरकार और भारत सरकार मिलकर काम करे।

  • 25 Feb 2025 12:41 PM

    ईको सिस्टम एमपी सरकार ने बनाया

    गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि, पूरा ईको सिस्टम एमपी सरकार ने बनाया है। यहां लैंड भी रिजर्व फॉरेस्ट भी हैं, यहां स्किल्ड वर्कफोर्स भी है, माइंस भी है, कनेक्टिविटी है। एक जमाने में मध्य प्रदेश बीमारू माना जाता था। 20 साल में सड़क नेटवर्क बना है, एयपोर्ट बने हैं, IIT IIM NIFT जैसे संस्थान खुले है। मैग्नीज, रॉक फॉस्फेट, चूना पत्थर जैसी माइंस हैं।

  • 25 Feb 2025 12:37 PM

    देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में MP का होगा विशेष योगदान

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि एमपी हमारे देश की भव्य विरासत है। 2027 हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसमें मध्य प्रदेश का अहम योगदान होगा। भारत का संपूर्ण व समग्र विकास हो रहा है। भारत की अमृत पीढ़ी के लिए अमृतकाल चल रहा है। इसमें मध्य प्रदेश सरकार ने अलग-अलग सेक्टर में जो नीतियां बनाई हैं वे भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में सहायता करेंगी। एमपी में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बन चुका है, मार्केट का एक्सेस भी सबसे ज्यादा है। 

  • 25 Feb 2025 12:34 PM

    मध्य प्रदेश से अधिक मार्केट एक्सेस किसी राज्य को उपलब्ध नहीं - गृहमंत्री अमित शाह

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा , पहले बिजली, पानी और सड़क के मामले में बीमारू राज्य माना जाने वाला मध्य प्रदेश अब बीजेपी सरकार के 20 साल के प्रयासों से पूरी तरह बदल चुका है। राज्य में एक स्ट्रैटेजिक लोकेशन है, जहां बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो चुका है।

    इसके अलावा प्रशासन ने यहां एक इको सिस्टम उपलब्ध कराया है जो निवेश को बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश से अधिक मार्केट एक्सेस किसी राज्य को उपलब्ध नहीं है। पारदर्शी शासन व्यवस्था ने यहां के लोगों को इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षित किया है। 

  • 25 Feb 2025 12:33 PM

    2047 तक भारत को पूर्ण विकसित देश बनाने का लक्ष्य - गृहमंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश की 130 करोड़ जनता के सामने 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मध्य प्रदेश की यह समिट इन दोनों लक्ष्यों को साकार करने में सहायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश देश में निवेश के लिए एक बड़ा आकर्षण केंद्र बन गया है। 

  • 25 Feb 2025 12:26 PM

    पूरे भारत में मध्य प्रदेश निवेश के लिए बड़ा आकर्षण केंद्र - गृहमंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि समिट में लोकल और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के कई डायमेंशन अचीव किए गए हैं। देश में मध्य प्रदेश निवेश के लिए एक बड़ा आकर्षण केंद्र बना है। बिजली पानी सड़क को लेकर जो मध्य प्रदेश बीमारू राज्य माना जाता था, उसे बीजेपी की सरकार ने 20 साल में बदल कर रख दिया है। अब यहां विकास के बड़े काम हुए हैं।

  • 25 Feb 2025 12:13 PM

    ये प्रदेश में युग परिवर्तन का कार्यक्रम

    ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये प्रदेश में युग परिवर्तन का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत उनकी पूरी टीम को बहुत बधाई। मुझे पूरा विश्वास है जिस प्रकार के कार्य योजना सरकार बनाई उसके तहत सभी MOU जमीन पर उतारेंगे। 30 लाख 77 हजार करोड़ के MOU हुए। प्रदेश ने नया प्रयोग किया। हर क्षेत्र का अलग समिट किया। 

  • 25 Feb 2025 12:05 PM

    50 देशों के 25 से हज़ार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

    मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि यह हमारा 8वां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट था। दो दिन के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 50 देशों के 25 से हज़ार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, 9 देश पार्टनर रहे। 6 केंद्रीय सचिवों ने हिस्सा लिया और मार्गदर्शन दिया। 18 नई पॉलिसी को प्रधानमंत्री ने लांच किया। इन्वेस्टर्स का फीडबैक बहुत पॉजिटिव रहा। टेक्सटाइल, टेक्नोलॉजी और पर्यटन में बहुत अच्छे परिणाम आने शुरू हुए हैं। 78 हज़ार करोड़ का निवेश प्रस्ताव टेक्नोलॉजी के लिए मिला है। टूरिज्म में 65 हज़ार करोड़ के निवेश के लिए इंटेशन टू इन्वेस्टमेंट के प्रस्ताव मिले हैं।

  • 25 Feb 2025 11:04 AM

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में भाग लेने के लिए उत्सुक

    केंद्रीय गृहमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में शामिल होने से पहले कहा कि, भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकासशील राज्य बनाया है। आज यह राज्य भारत की प्रेरक शक्ति है। पीएम मोदी द्वारा भोपाल में उद्घाटन किए जाने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में भाग लेने के लिए उत्सुक हूँ। MPGIS2025

  • 25 Feb 2025 11:01 AM

    भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM यादव ने किया स्वागत

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं। राजकीय विमानतल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया है।

Tags

Next Story