बेगूसराय: शादी से लौट रही स्कॉर्पियों हादसे का हुई शिकार, 4 की मौत, 5 की हालत गंभीर

बिहार के बेगूसराय में भीषण हादसा हो गया। यहां बारात से लौट रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच भी शुरू कर दी है।
कहां हुआ हादसा?
पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास नेशनल हाइवे पर बेगूसराय-खगड़िया के बीच का है। जहां स्कूर्पियों में सवार 9 लोगों में से 4 की मौत मौके पर हो गई जबकि 5 लोग जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग पहाड़चक गांव के रहने वाले चंदन के पुत्र अभिषेक की शादी से लौट रहे थे।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक़ 09 लोग स्कॉर्पियों पर सवार होकर बारात से लौट रहे है थे तभी स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज़ सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। तुरंत स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकलाना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर 9 लोग सवार होकर बारात से अपने घर पहाड़ चक लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो का टायर फट गया। टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
#WATCH बेगूसराय, बिहार: रविवार सुबह एक शादी समारोह से लौटते समय एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। pic.twitter.com/tVPEmCWnCV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2025
पुसिस ने दी ये जानकारी
बिहार: SDPO सुबोध कुमार ने कहा, "कुछ लोग शादी से लौट रहे थे और लौटने के क्रम में तेजी और लापरवाही के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई... अन्य 5 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है... घायलों में से एक ने कहा है कि वे रात 2 बजे 'बारात' से निकले थे और ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई... दुर्घटना सुबह 3:50 बजे की बताई जा रही है..."
मृतकों की पहचान
- सौरभ कुमार
- कृष्ण कुमार
- अंकित कुमार
- अभिषेक कुमार
घायलों की पहचान
- अंशु कुमार
- गोलू कुमार
- सुजीत कुमार
- निरंजन कुमार
- सत्यम कुमार