Sheetala Saptami 2025: शीतला सप्तमी आज, जानिए इस दिन क्या करें या न करें?

शीतला सप्तमी आज, जानिए इस दिन क्या करें या न करें?
X

होली पर्व के बाद शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। किसी जगह सप्तमी तिथि को तो किसी जगह अष्टमी तिथि को मां शीतला की पूजा की जाती है। मां शीतला माता पार्वती का ही रूप मानी जाती हैं। आइए जानते हैं इस पर्व से जुड़ी सारी बातें…

कब है शीतला सप्तमी?

इस साल शीतला सप्तमी का पर्व आज यानी 21 मार्च को पूरे देश में मनाया जा रहा है। वहीं, शीतला अष्टमी का पर्व शनिवार 22 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। शीतला सप्तमी का पूजन मुहूर्त आज 21 मार्च को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

शीतला सप्तमी/अष्टमी का महत्व

शीतला माता को ठंडा खाना(बासी भोजन) चढ़ाया जाता है, इसलिए शीतला सप्तमी को बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। शीतला माता की पूजा करने से बुख़ार, खसरा आदि अन्य संक्रमणों रोगों से राहत मिलती है। इस दिन का धार्मिक महत्व के लिए अवाला स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ महत्व है। गर्मी के मौसम में अधिक मसालेदार खाना खाने से पाचन चंत्र बिगड़ जाता है जिसके बाद शीतला सप्तमी के दिन हल्का और बासी भोजन से पाचन तंत्र अच्छा हो जाता है।

शीतला सप्तमी के नियम

शीतला माता को चढ़ाने के लिए दाल और भोज्य पदार्थ को एक रात पहले बना लें। इस दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से पाँच बार अपने हाथ का छाप लगाना चाहिए। मंदिर में पूजा समाप्ति के बाद घर में भी शीतला माता की कथा सुननी चाहिए।

शीतला सप्तमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • शीतला सप्तमी या अष्टमी के दिन महिलाओं को घर में भूलकर भोजन नहीं बनाना चाहिए।
  • महिलाओं को इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए।
  • किसी के घर के किसी सदस्य को चेचक है तो उसे इस दिन पूजा या व्रत नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन बासी या ठंडे भोजना का ही सेवन करें।
  • शीतला सप्तमी या अष्टमी के दिन महिलाओं को कढ़ाई और बुनाई जैसे कार्य नहीं करने चाहिए।

Tags

Next Story