Tea Benefits: चाय पीने से फायदा या नुक़सान? यह जानने के बाद अगली बार नहीं कर पाएंगे ना

Tea Benefits
X

Tea Benefits

Tea Benefits: भारत में कई लोगों की सुबह एक कप चाय के साथ होती है। सुबह नींद खोलनी हो या शाम को थकान दूर करनी हो, इसके लिए एक कप चाय काफी होती है। लेकिन, अक्सर लोग कहते हैं कि चाय पीने से एसिडिटी और बहुत सारे नुकसान होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के अनगिनत फायदे भी होते हैं? जी हां चाय ना सिर्फ शरीर को तरोताजा रखती है बल्कि इससे कई स्वास्थ्य के फायदे भी होते हैं। इससे कई बीमारियों दूर भगाती हैं। बस इसके लिए चाय का सही समय और सही मात्रा में सेवन करना चाहिए, इससे आपकी सेहत सही रहती है।

चाय पीने के फायदे

  • चाय में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को निकालने में मददगार साबित हो सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।
  • अदरक वाली चाय और हर्बल चाय पीने से पाचन दुरुस्त होता है।
  • भोजन के बाद एक कप चाय पीने से डाइजेशन ठीक रखने में मदद मिलती है और पेट में गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।
  • वजन घटाने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी मेटाबोलिजम को बढ़ाती है और कैलोरी को जलाती है।
  • नियमित रूप से ग्रीन टी और ब्लैक टी पीने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। चाय में फ्लेवनोइड्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखती है।
  • जैसा कि हम सभी जानते हैं चाय पीने से मानसिक शांति मिलती है। इसमें मौजूद तत्व मानसिक तनाव को कम करते हैं और मूड को अच्छा रखते हैं।

कब नुकसान करती है चाय?

चाय को सही समय पर पीना चाहिए। अगर आप किसी भी समय चाय पी लेते हैं, तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बहुत लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है। हालांकि खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है। इसलिए हमेशा नाश्ता करने के बाद ही चाय पीनी चाहिए।

Tags

Next Story